सेना रैली भर्ती 2022(Indian Army Recruitment 2022): करीब सवा दो साल से बंद पड़ी सेना रैली भर्ती की शुरूआत इसी साल अगस्त महीने से हो सकती है। सेना मुख्यालय ने एक स्पेशल कैलेंडर सेना रैली भर्ती के लिए तैयार करने का आदेश दे दिया है।
Image source-googleकब से कब तक होंगे सेना रैली भर्ती: सेना रैली भर्ती की प्रक्रिया अगस्त से दिसंबर के बीच 5 महीने तक चलेगी। बड़े पैमाने पर इसके लिए स्क्रीनिंग बोर्ड और सेना के मेडीकल ऑफीसर नियुक्ति किए जाएंगे।
सेना मुख्यालय ने इसके लिए देश भर के जोनल मुख्यालयों को पत्र लिखकर 31 मई तक नई रैली भर्ती के कार्यक्रम को जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Image source-googleनए सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के आदेश के बाद शुरू हुई सेना रैली भर्ती प्रक्रिया: हाल ही में नियुक्त सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने 18 मई को ही सेना रैली भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए थे। सेना रैली भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया 45 दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु किए जाएंगे। पहले से लंबित भर्ती प्रक्रिया के बारे कुछ नहीं बताए गए हैं।
Image source-googleदी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।